Home Accident दादरी में दर्दनाक हादसा: मजदूरी पर निकले दो चचेरे भाइयों की सड़क...

दादरी में दर्दनाक हादसा: मजदूरी पर निकले दो चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रैक्टर चालक फरार

258
0

चरखी दादरी |  जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों से उनके लाडलों को छीन लिया। मजदूरी के लिए निकले दो चचेरे भाइयों की बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर रोजाना की तरह काम पर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here