Home Crime लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, राहगीर से एक लाख रुपये की ठगी कर...

लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, राहगीर से एक लाख रुपये की ठगी कर फरार हुए बाइक सवार

104
0

लोहारू | राजस्थान निवासी एक व्यक्ति से बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने एक लाख रुपये की नकदी ठग ली। पीड़ित ने लोहारू थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसे रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठाकर फरार हो गए और रास्ते में उसकी जेब से नकदी उड़ा ली।

राजस्थान के भोजा का बास निवासी सुमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिलानी स्थित बैंक से एक लाख रुपये निकालकर अपनी ससुराल भावठड़ी गांव जा रहा था। लोहारू में सूरजगढ़ रोड पर बस का इंतजार कर रहे सुमेर सिंह को बाइक सवार दो युवकों ने रोका और सूरजगढ़ का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान उन्होंने सुमेर को लिफ्ट देने की पेशकश की, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

रास्ते में जब बाइक ढाणी रहीमपुर गांव के पास पहुंची, तो सुमेर सिंह को महसूस हुआ कि उसकी जेब से नकदी गायब हो चुकी है। उसने बाइक रुकवाने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। हालात बिगड़ने पर सुमेर ने पीछे बैठे युवक को बैग सहित नीचे गिरा दिया, जिससे दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बावजूद आरोपी युवक रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here