Home Haryana अंबाला में ब्लैकआउट पर प्रशासन की सफाई, बाजार खुले रहेंगे – अफवाहों...

अंबाला में ब्लैकआउट पर प्रशासन की सफाई, बाजार खुले रहेंगे – अफवाहों से बचने की अपील

180
0

अंबाला | अंबाला में संभावित ब्लैकआउट को लेकर फैल रही अटकलों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जानकारी दी कि शहर में बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और किसी तरह के संपूर्ण ब्लैकआउट की योजना नहीं है।

डीसी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि रात के समय नागरिक अपने घर और दुकानों के बाहर की लाइट्स बंद रखें, लेकिन घर के भीतर लाइट्स के लिए डायरेक्ट सप्लाई, इन्वर्टर या जनरेटर का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बाहरी रोशनी के लिए जनरेटर या इन्वर्टर का इस्तेमाल न किया जाए।

इसके साथ ही प्रशासन ने ड्रोन उड़ाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। नियमों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

डीसी ने लोगों से अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि केवल प्रशासनिक स्रोतों और आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ही सूचना प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here