चंडीगढ़ (एकता): महिला जूनियर कोच से छेड़छाड़ के आरोप में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रही।
मीडिया सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर दोपहर करीब 12:00 बजे एसआईटी की इंस्पेक्टर संदीप सिंह के घर पहुंची। बता दें कि एसआईटी महिला कोच छेड़छाड़ मामले की जांच कर रही है।







