कुरुक्षेत्र, 30 दिसंबर ( TSN)-वर्ष 2024 की आज आखरी सोमवती अमावस्या पर दूर दराज से श्रद्धालुओं ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मा सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का तर्पण में पिंडदान किया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए।
प्रशासन ने भी किए पुख्ता इंतजाम
राजस्थान से आए श्रद्धालु महेश तिवारी ने बताया कि वह यहां अपने पितरों का तर्पण में पिंडदान करने के लिए आए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और ब्राह्मणों द्वारा पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही बड़ी अच्छी व्यवस्था इस अवसर पर की गई है। जानकारी देते हुए टूरिस्ट पुलिस अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन,केडीबी और और जिला प्रशासन की ओर श्रद्धालुओं व यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ने हो,इसके लिए पूरे पुख्ता इंतजाम किए गए।
वही तीर्थ पुरोहित राजेश गोस्वामी ने बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन भी दान का महत्व बहुत अधिक होता है. इस तिथि पर कुछ वस्तुओं का दान करना बहुत शुभ व कल्याणकारी माना गया। उन्होंने बताया कि पांडवों के समय सोमवती अमावस्या कभी नही आई। जिसके चलते युधिष्ठिर ने सोमवती अमावस्या को श्राप दिया था कि कलयुग में जल्दी जल्दी आएगी।







