Home Haryana कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक रहे सक्रिय… आज बने भाजपा...

कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक रहे सक्रिय… आज बने भाजपा सरकार में मंत्री विशंबर वाल्मिकी

168
0
भिवानी:चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में जहां 8 मंत्रियों को शपथ दिलवाई है। वही भिवानी जिला के बवानीखेड़ा हल्के के विधायक विशंबर वाल्मीकि को राज्य मंत्री के स्वतंत्र प्रभार के रूप में मौका मिला है। भिवानी जिला से वर्तमान भाजपा सरकार ने केबिनेट मंत्री जयप्रकाश दलाल के बाद जिले से मिंत्री बनने वाले विशंबर वाल्मिकी दूसरे व्यक्ति है। भिवानी जिला के गांव खरक के निवासी विशंबर वाल्मिकी पिछले दो दशक से अधिक समय से भाजपा में सक्रिय रहे। उन्होंने बीए तक शिक्षा ग्रहण की है।
नवनियुक्त मंत्री विशंबर वाल्मिकी के परिवार में उनकी पत्नी सीमा व दो बेटियां है। बीमारी के चलते वे अपने जवान पुत्र को पिछले सालों में खो चुके है। विशंबर वाल्मीकि ने अपनी युवावस्था में ग्रामीण स्तर पर गलियों के सरकारी ठेके लेकर अपने कैरियर की शुरूआत की। वे 1989 में हरियाणा विकास मंच के सदस्य के रूप में सामने आए। जिसके बाद वे 1998 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने लगे। वर्ष 2003 व 2006 में सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सचिव व अनुसूचित जाति मोर्चा के मुंढ़ाल मंडल के अध्यख रहे। वर्ष 2009 में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसी दौरान वे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रहे। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने कार्य किया तथा वे 12 गांवों में प्रभावी धमाण खाप के सदस्य के रूप में भी कार्य करते रहे।
म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने में हैं पारंगत
वर्ष 2014 में विशंबर वाल्मिकी ने  पहली बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा तथा कांग्रेस सरकार में सीपीएस रहे रामकिशन फौजी को हराकर जीत दर्ज की। दूसरी बार वर्ष 2019 में उन्होंने फिर से कांग्रेस के रामकिशन फौजी को हराने का कार्य किया। विशंबर वाल्मीकि रागिनी गाने का शोक रखते है। इसके साथ ही हारमोनियम, बैंजू, डेरू व रागिनी गायन में प्रयोग होने वाले घड़े को भी बजाने में पारंगत है। वे अपनी कला के प्रदर्शन विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कर चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here