Home Crime फरीदाबाद में दोस्ती में दरार बनी झगड़े की वजह, लेन-देन को लेकर...

फरीदाबाद में दोस्ती में दरार बनी झगड़े की वजह, लेन-देन को लेकर मारपीट, पांच आरोपी गिरफ्तार

172
0

फरीदाबाद | शहर की अनखीर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें व्यक्तिगत लेन-देन का विवाद हिंसा में बदल गया। गांधी कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 7 मई को ग्रॉसरी का सामान लेने बड़खल क्षेत्र स्थित एक स्टोर पर गया था। उसी दौरान वहां जफर नामक युवक आया और गाली-गलौच करने लगा। जब विजय ने विरोध किया तो जफर ने उस पर हमला कर दिया और फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

सूरजकुंड थाने में केस दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने उसे लाठी और बेसबॉल बैट से बुरी तरह पीटा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसे हमलावरों से बचाया। मामले की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जफर साबरी, अमन, आमिल, फैजान और सन्नी (सभी निवासी बड़खल) को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्ती से शुरू हुआ बिजनेस बना विवाद की जड़

पुलिस जांच में सामने आया कि विजय और जफर पहले दोस्त थे और दोनों ने मिलकर एक बिजनेस शुरू किया था। व्यापार में नुकसान होने के कारण उन्होंने व्यवसाय बंद कर दिया, लेकिन पैसों का लेन-देन विवाद की वजह बना। जब विजय ने अपना पैसा मांगा, तो यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here