Home Crime भारत-पाक तनाव के बीच हरियाणा में हाई अलर्ट, गांवों में 48 घंटे...

भारत-पाक तनाव के बीच हरियाणा में हाई अलर्ट, गांवों में 48 घंटे में सायरन लगाने के आदेश, हिसार एयरपोर्ट सील

223
0

हरियाणा  | भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हरियाणा में सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। नई गाइडलाइंस के तहत अब हरियाणा के सभी गांवों में सार्वजनिक स्थलों और इमारतों की छतों पर सायरन लगाए जाएंगे। पंचायती विभाग ने इसे लेकर 48 घंटे में सायरन इंस्टॉल करने के निर्देश जारी किए हैं।

सरकार ने इससे पहले स्वास्थ्य, पुलिस और अग्निशमन विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी थीं। आदेश में कहा गया है कि कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और सभी को अलर्ट मोड में रहना होगा।

सुरक्षा तैयारियों को और सख्त करते हुए सरकार ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे आपात स्थिति के लिए 25% बेड रिजर्व रखें। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

इसके साथ ही, हिसार एयरपोर्ट पर आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। सुरक्षा कारणों के चलते एयरपोर्ट प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अब वहां यात्रियों और विजिटर्स की आवाजाही पर रोक रहेगी।

स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासन लगातार समीक्षा कर रहा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here