Home Accident कैथल में शादी की खुशी मातम में बदली, बारातियों की कार पेड़...

कैथल में शादी की खुशी मातम में बदली, बारातियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

228
0

कैथल | कैथल जिले में एक बारात से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पेड़ से टकराई कार, बारात से लौट रहे थे सभी

मामला क्योड़क के बरोट रोड का है, जहां देर शाम यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बारात से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

112 टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवक की पहचान और घायलों की स्थिति की पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस कर रही जांच

जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here