Home Haryana हरियाणा की कबड्डी टीम की ऐतिहासिक जीत, कृष्ण लाल पंवार ने दी...

हरियाणा की कबड्डी टीम की ऐतिहासिक जीत, कृष्ण लाल पंवार ने दी बधाई और शुभकामनाएं

82
0

चंडीगढ़ | हरियाणा के विकास एवं पंचायत और हरियाणा एमैच्योर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने महाराष्ट्र में आयोजित चौथी सीनियर फैडरेशन कप कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा के पुरुष और महिला कबड्डी टीमों को ब्रांज पदक जीतने पर बधाई दी। इस ऐतिहासिक जीत ने हरियाणा कबड्डी को एक नई ऊंचाई दी है, और खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण को साबित किया है।

पंवार ने कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल, सचिव नसीब जांधू, कोचों और सभी पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के खिलाड़ियों का डंका देश-विदेश में बज रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को पुरस्कार देने में सबसे आगे है, जिससे उन्हें और अधिक प्रोत्साहन मिल रहा है। आज खेल क्षेत्र में हरियाणा राज्य एक महत्वपूर्ण हब बन चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here