Home Haryana UPSC इंजीनियरिंग में प्रदेश की बेटी भावना ने हासिल किया 23वा...

UPSC इंजीनियरिंग में प्रदेश की बेटी भावना ने हासिल किया 23वा रैंक… विधायक बधाई देने पहुंचे घर

182
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो कामयाबी कदम चूमने लगती है । जी हां ये वाक्य  एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाली भावना अग्रवाल ने सच साबित किया है । इस साल यूपीएससी इंजीनियरिंग के परिणाम आने पर पलवल को पढ़ाई के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पल मिला जब भावना अग्रवाल ने यूपीएससी इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया 23वी रैंकिंग हासिल कर परिवार के साथ-साथ प्रदेश  का नाम भी  रोशन किया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सार्थकता सिद्ध की 
पलवल, धर्म पब्लिक स्कूल की छात्रा रही भावना ने यूपीएससी  इंजीनियरिंग में 23वा  रैंक  हासिल किया है  । बेटी की इस कामयाबी पर जहां परिवार में खुशी की लहर हैं, वहीं प्रदेश भी बेटी भावना की इस उपलब्धि पर गर्व कर रहा है । इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला और स्कूल निदेशक पवन अग्रवाल ने घर पहुंच कर भावना को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निश्चित रूप से ही इस बेटी के लिए उसके परिवार के लिए और समस्त पलवल के लिए गर्व का विषय है ।वहीं भावना के  पिता नरेश गर्ग ने बेटी की उत्कृष्टता के लिए भगवान का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी बेटी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सार्थकता सिद्ध करते हुए नारी शिक्षा के लिए सुनहरी अध्याय में मील का पत्थर हासिल किया है, जो बेटियों को ज्यादा मेहनत के साथ उच्च परिणाम हासिल करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
भावना एक साधारण परिवार से हैं ।अकाउंटेंट की नौकरी करने वाले नरेश गर्ग के घर में जन्मी भावना अग्रवाल आरंभ से 12वीं कक्षा तक धर्म पब्लिक स्कूल में पढ़ी। इसे लेकर स्कूल निदेशक पवन अग्रवाल का कहना है की भावना अग्रवाल पढ़ाई में हमेशा से होशियार रही और आज उसने अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है । बता दें कि कुछ वर्ष पहले धर्म पब्लिक स्कूल के छात्र प्रिंस तेवतिया ने भी यूपीएससी इंजीनियरिंग में स्थान प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here