Home Crime पानी विवाद पर हरियाणा कांग्रेस बीजेपी के साथ, उदयभान बोले– ज़रूरत पड़ी...

पानी विवाद पर हरियाणा कांग्रेस बीजेपी के साथ, उदयभान बोले– ज़रूरत पड़ी तो पीएम और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे

115
0

यमुनानगर। ‘संविधान बचाओ अभियान’ के तहत यमुनानगर पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने पानी के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा को उसके हक का पानी दिलाने की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाने के लिए भी कांग्रेस तैयार है।

भाखड़ा बांध केंद्र का, पंजाब को रोकने का अधिकार नहीं: उदयभान

उदयभान ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे हरियाणा का पानी रोकने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, “भाखड़ा बांध केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस पर किसी राज्य सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उदयभान ने यह भी कहा कि हरियाणा कांग्रेस पानी को लेकर किसी भी स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र से जवाब तलब

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भी उदयभान ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने मांग की कि इस हमले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी सुरक्षा चूक हुई कैसे, और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?” उन्होंने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाने की मांग करते हुए कहा कि अब सिर्फ बयानों से काम नहीं चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here