Home Haryana फरीदाबाद में जल्द दौड़ेंगी 200 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, गांवों को मिलेगा सीधा...

फरीदाबाद में जल्द दौड़ेंगी 200 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, गांवों को मिलेगा सीधा शहर से जुड़ाव

208
0

फरीदाबाद | गर्मी के इस मौसम में फरीदाबाद निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) ने शहर और गांवों के बीच यातायात को सुगम बनाने के लिए 200 इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने की योजना बनाई है।

वर्तमान में शहर में 50 सिटी बसें संचालित की जा रही हैं, लेकिन इनका दायरा सीमित है और ये सभी ग्रामीण क्षेत्रों को कवर नहीं कर पातीं, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नवीन योजना के तहत, FMDA द्वारा 11 नए रूट निर्धारित किए जाएंगे और इन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 310 क्यू शेल्टर (बस स्टॉप) स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना पर लगभग 60 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आएगा।

कम किराया, ज्यादा सुविधा

नए बस रूट शुरू होने के बाद यात्रियों को कम से कम 10 रुपये में सफर करने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। योजना का उद्देश्य न सिर्फ सार्वजनिक परिवहन को सुलभ बनाना है, बल्कि प्रदूषण को कम कर ईको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देना भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here