चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि अब Hisar Airport से नए साल में यात्री उड़ान भर सकेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस साल के आखिर तक एयरपोर्ट से जुड़ी सभी ऑपरेशनल एक्टिविटी पूरी कर लें। डिप्टी सीएम ने सोमवार को चंडीगढ़ में हिसार एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम को स्पीड-अप करें, ताकि निर्धारित अवधि में एयरपोर्ट हर हाल में चालू हो जाए। हरियाणा में बनेगी ‘इलेक्ट्रॉनिक्स वेस्ट रीसाइक्लिंग पॉलिसी’। दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी कि सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए छह नई पॉलिसी-निर्माण करके कई सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योगों में निवेश लाना है, ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।







