अंबाला (एकता): अंबाला में पिछले 50 दिन से धरने पर बैठे रेहड़ी-फड़ी वालों को कई राजनीतिक लोगों का समर्थन मिला है। बता दें कि यह लोग स्थाई जगह की मांग कर रहे हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को भाजपा से नगर निगम के मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने भी उन्हें स्थाई जगह दिलाने के लिए उनका समर्थन करते हुए उपायुक्त अंबाला को पत्र लिखा है।
जानकारी के मुताबिक अंबाला में उन्होंने धरना शुरू किया और अभी तक उन्हें जगह न मिलने का जिम्मेवार संदीप सचदेवा ने निगम अधिकारियों को ठहराया है। वहीं धरने का समर्थन कर रहे लोगों को उन्होंने राजनीति न करने की सलाह भी दी है।







