Home Haryana HMPV वायरस की भारत में एंट्री…इस वायरस से डरिए नही, एहतियात बरतिए

HMPV वायरस की भारत में एंट्री…इस वायरस से डरिए नही, एहतियात बरतिए

93
0
चंडीगढ़,7 जनवरी– कोरोना जैसे HMPV वायरस के केस बढ़कर 8 हो गए हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में 2 केस सामने आए। यहां एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल का लड़का संक्रमित मिला है।दोनों ही बच्चों को लगातार सर्दी-बुखार था। इसके बाद प्राइवेट लैब की जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इन्हें अस्पताल में भर्ती नही करना पड़ा। इलाज के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल में है।इससे एक दिन पहले कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक-एक केस मिलाकर वायरस के कुल 6 मामले सामने आए थे। सभी पीड़ित बच्चे हैं।
बता दें कि चीन में खतरा बन चुके एचएमपीवी वायरस की भारत में एंट्री हो चुकी है। देश में  सोमवार को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण के सात मामले सामने आए। इनमें से बेंगलुरु, नागपुर और तमिलनाडु में दो-दो और अहमदाबाद में एक मामला है। हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि इस वायरस से अभी किसी तरह के खतरे की बात नहीं है।  यह कोविड-19 के लिए सही था, और यह HMPV के लिए भी सही है। लेकिन कोविड-19 के विपरीत, HMPV लंबे समय से मौजूद है। साथ ही इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह भारत में पहले की तुलना में अधिक तेजी से फैल रहा है। इस वायरस से डरिए नही एहतियात बरतिए और छोटे बच्चों का खास तौर पर ख्याल रखें और जिन बच्चों को दो से तीन दिन खांसी जुखाम और तेज बुखार हो उनका ख्याल रखा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here