Home Accident पानीपत: तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन गंभीर...

पानीपत: तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन गंभीर घायल

108
0

पानीपत  | पानीपत के सनौली कस्बे में  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल की शाम को सनौली क्षेत्र में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार नीचे सड़क पर गिर पड़े। घायलों में संदीप, उनकी भाभी आरती, मां संतरा और दूसरी बाइक पर सवार प्रदीप व उसका भतीजा प्रियांशु शामिल हैं।

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां संतरा को मृत घोषित कर दिया। संदीप, आरती और प्रदीप का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि प्रियांशु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC 304A) का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here