भिवानी (अंकुर कपूर): सांसद कार्तिक शर्मा ने कहा कि उन्हें सांसद बनाने में भिवानी का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि भिवानी वाले उन्हें अपना सांसद माने। वही जेएनयू में ब्रह्मण्ड समाज विरोधी नारों पर भी सांसद ने कहा कि शिक्षा पर सबका अधिकार है। कार्तिकेय शर्मा 11 दिसम्बर को करनाल में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम महाकुंभके लिए न्योता देने भिवानी पहुंचे थे। सांसद ने कहा कि महाकुंभ में बड़ी संख्य में पहुंचकर समाज के लोग अपनी बात को रखेंगे और मुख्यमंत्री से अपनी मांगे पूरी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर होगा जो इस तरह से भगवान परशुराम महाकुंभ का आयोजन होगा। इसलिए छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर सभी लोग करनाल पहुंचे।
उन्होंने कहा कि उनकी जीत में भिवानी का अहम योगदान है इसलिए भिवानी व दादरी के लोग भी उन्हे अपना सांसद माने। वी ओ 2 सांसद ने कहा कि वे आज न्योता देने आए है और करनाल में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं के लिए विशेष मांग रखी जाएगी। उन्होंने जेएनयू दिल्ली में लगातार ब्रहाण्ड समुदाय के लोगों के खिलाफ हो रही नारेबाजी पर कहा कि शिक्षा का अधिकार सभी का है, इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान पर भी कर्तकीय शर्मा ने चुटकी ली और कहा कि वह पहले अपनी कांग्रेस को जोड़े फिर भारत जोड़ने की बात करे।







