कुरुक्षेत्र, 25 जनवरी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही सादगी से कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की शाहाबाद टीम ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया। इस अवसर पर माता शाकुंभरी देवी मंदिर में उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर हवन यज्ञ किया।हवन यज्ञ में भाजपा नेता सुभाष कलसाना प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सांगवान सहित कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ में आहुति डाली। इसके पश्चात नराती देवी ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया
भाजपा नेता मास्टर सुभाष कलसाना ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन उसके अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. वही शाहबाद विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तमाम वर्ग की समस्याओं का समाधान करते हुए प्रदेश को उन्होंने कहा कि शाहबाद के नवनियुक्त तीनों मंडल अध्यक्ष शाहबाद क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सांगवान ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के साथ-साथ देश में भी मुख्यमंत्री नायक सैनी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही सादगी से मनाया जा रहा है. जगह-जगह रक्तदान शिविर हवन यज्ञ और पौधारोपण के कार्यक्रम किए गए हैं।







