Home Haryana गुड़गांव: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का विशेष अभियान तेज, सार्वजनिक स्थलों...

गुड़गांव: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का विशेष अभियान तेज, सार्वजनिक स्थलों से हटाए जा रहे अवैध ढांचे

197
0

गुड़गांव | शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान तेजी पकड़ रहा है। नगर आयुक्त अशोक कुमार गर्ग के निर्देशों पर निगम की एनफोर्समेंट टीमें लगातार सड़कों, फुटपाथों, ग्रीन बेल्ट और अन्य सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने में जुटी हुई हैं।

टीन शेड, खोखे, होर्डिंग्स और रेहड़ियों पर कार्रवाई

अभियान के तहत टीमों द्वारा रेहड़ी-पटरी, अस्थायी टीन शेड, खोखे, साइन बोर्ड और अवैध होर्डिंग्स जैसे अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। नगर निगम की टीमें नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अभियान पर निगरानी और फील्ड स्तर पर सक्रियता

इस अभियान की निगरानी अतिरिक्त निगमायुक्त महावीर प्रसाद द्वारा की जा रही है, जो एनफोर्समेंट टीमों से निरंतर रिपोर्ट ले रहे हैं और आवश्यक निर्देश जारी कर रहे हैं। वहीं, जोन-1 और जोन-2 की जिम्मेदारी सहायक अभियंता कृष्ण कुमार को सौंपी गई है, जबकि जोन-3 और जोन-4 में सहायक अभियंता दलीप सिंह यादव के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है।

नगर निगम का यह अभियान न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद करेगा, बल्कि सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता और स्वच्छता को भी बनाए रखने में कारगर साबित हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here