जींद | हरियाणा के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। जींद जिले से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सफर अब और आसान होने जा रहा है। NH-352A नामक एक नए हाईवे का निर्माण तेज़ी से जारी है। हाईवे का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण का काम जारी है।
इस हाईवे के निर्माण पर कुल 1380 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। यह सड़क जीटी रोड (NH-44) से शुरू होकर सोनीपत और गोहाना होते हुए जींद तक पहुंचेगी। इसके बनने के बाद जींद से दिल्ली की दूरी घटकर सिर्फ सवा घंटे रह जाएगी।
इस समय दिल्ली जाने के लिए जींद के लोगों को सोनीपत, रोहतक या गोहाना जैसे लंबे रूट अपनाने पड़ते हैं, जो समय लेने वाले हैं। मगर इस नए हाईवे के शुरू होते ही दिल्ली तक का सफर तेज़ और सुविधाजनक हो जाएगा।
चंडीगढ़-दिल्ली का सफर भी होगा छोटा
नई सड़क का फायदा सिर्फ जींद के यात्रियों को ही नहीं मिलेगा, बल्कि इससे चंडीगढ़ से दिल्ली की यात्रा में भी करीब ढाई घंटे की बचत होगी। सरकार का मानना है कि यह हाईवे राज्य के विकास में एक बड़ा कदम साबित होगा और दिल्ली-हरियाणा के कनेक्टिविटी नेटवर्क को और मज़बूत बनाएगा।







