Home Accident शादी से लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे की...

शादी से लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत, 3 घायल

170
0

अंबाला (एकता): अंबाला के जगाधरी रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि हादसे के समय यह परिवार लुधियाना के माछीवाड़ा में भांजी की शादी से लौट रहा था। अचानक जगाधरी रोड पर आर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में जा घुसी। हादसे में परिवार के 3 लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here