Home Haryana गोपाष्टमी पर बोले अनिल विज… पुरानी परंपरा पर लोगों का लौटना...

गोपाष्टमी पर बोले अनिल विज… पुरानी परंपरा पर लोगों का लौटना जरूरी, रखनी चाहिए गाय

139
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN) –गृह मंत्री अनिल  विज ने बताया कि गौशाला बनाने को लेकर सरकार भी विचार कर रही है। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जिसने गौ तस्करी पर सख्त कानून बनाते हुए कार्रवाई की है। नियमों को कड़ा करने के साथ-साथ अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है।ये बात हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गोपाष्टमी के  अवसर पर कही । उन्होंने  आज अम्बाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला में गौशाला समिति की ओर से आयोजित हवन में भाग लिया और गऊओं को चारा खिलाकर गौसेवा भी की।
गाय पालने के लिए खोली जानी चाहिए पीजी 
अनिल  विज ने कहा कि  शहरीकरण के कारण  जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते उनके लिए गांव में गाय पालने के लिए  पीजी (पेईंग गैस्ट) खोली जानी चाहिए। लोगों को गाय रखनी चाहिए और सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं को इसके लिए व्यवस्था भी करनी चाहिए  क्योंकि  आज पुरानी परंपरा पर लोगों का लौटना जरूरी है। अनिल  विज ने इस अवसर पर कहा कि जमाने ने तेजी से तरक्की की है, पहले लोग गौसेवा के लिए गाय पालते थे, मगर आज कुत्ते पाल रहे हैं। इसी प्रकार, पहले घर में फूल उगाते थे, अब कैकटस लगा रहे हैं। इसका जमाने के व्यवहार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और समाज का हिस्सा है। जो जन्म देती है, उसको माता कहते है और जो पालन करती है, उसको भी माता कहा जाता है। गाय भी मनुष्य का पालन करती है और इसका दूध, गोबर सभी मनुष्य के काम आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here