यमुनानगर, 10 मार्च —यमुनानगर के गांव मुंडाखेड़ा में गोगा माड़ी पर कब्जे को लेकर जमकर लात घुसे और लाठी डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं।एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है। जिससे वह असंतुष्ट है लड़ाई झगड़े का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
यमुनानगर जिले के बिलासपुर थाना के अंतर्गत आने वाले गांव मुंडाखेड़ा में गोगामेड़ी के कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए।दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले।जिसमें दोनों पक्ष के लोग लहू लुहान हो गए। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिलाएं और पुरुष इस लड़ाई झगड़े में शामिल दिखाई दे रहे हैं। मुंडाखेड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि मोहित कुमार का कहना है कि गांव में सुमेरचंद कई साल से गोगामाड़ी का सेवादार है जिसे वह छोड़ना नहीं चाहता। इसके बाद गोगामाडी में लड़ाई हुई और जमकर लाठी डंडे भी चले।
गांव के पूर्व सरपंच शेर सिंह ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप
गांव के पूर्व सरपंच शेर सिंह का आरोप है कि पुलिस इस मामले में एक तरफा कार्रवाई कर रही है।पुलिस ने इस मामले में उन लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया जो वीडियो में दिखाई भी नहीं दे रहे हैं। हम पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट है। उन्होंने कहा कि गांव के पुजारी सुमेरचंद ने पहले भी इन दबंग लोगों के खिलाफ अपनी जान के खतरे को लेकर पुलिस में शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के दर्जन पर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। सेवादार के बेटे विनोद कुमार का कहना है कि यह मामला 23 फरवरी का है,जब एक पक्ष लाठी डंडे लेकर हम पर हमला करने आ गया। अब हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले उचित कार्रवाई करें। इस मामले पर बिलासपुर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि हमने वायरल वीडियो के संज्ञान के बाद मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल हमारी तरफ से कार्रवाई चल रही है अगर किसी गलत व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तो उनका नाम इस FIR से काट दिया जाएगा







