Home Haryana विनय नरवाल शहीद, पिता ने जताई पीड़ा, बहन ने की फर्जी खबरों...

विनय नरवाल शहीद, पिता ने जताई पीड़ा, बहन ने की फर्जी खबरों की निंदा

161
0

करनाल | पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के बहादुर नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश कुमार ने गुरुवार को अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि बेटे के जाने का जख्म कभी नहीं भर सकता। उन्होंने बताया कि जिस समय घर से टेंट का सामान भी सही से हटाया नहीं गया था, तभी यह मनहूस खबर आई और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

राजेश कुमार ने सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों पर संतोष जताते हुए कहा, “सरकार अपना काम ईमानदारी से कर रही है और मुझे पूरा भरोसा है कि आगे भी न्याय होगा। लेकिन यह घाव कभी नहीं भर पाएंगे।

पिता की आंखों से छलका दर्द

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “विनय बेहद होनहार और साहसी था। ऐसा बच्चा शायद ही दोबारा जन्म ले। आतंकियों के सामने उसने वीरता से मुकाबला किया। यह सब समय का खेल है, जो किसी के बस में नहीं।”

राजेश कुमार ने आगे कहा, “इस हादसे का दर्द सिर्फ हमारे नहीं, पूरे देश के दिल में है। यह कोई सामान्य क्षति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय नुकसान है।”

बहन की नाराजगी: “फर्जी वीडियो वायरल न करें”

विनय की बहन सृष्टि नरवाल ने सोशल मीडिया पर उनके भाई और भाभी से जुड़ी फर्जी वीडियो को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा, “बिना जांच और परिवार की अनुमति के कोई खबर या वीडियो न चलाएं। मेरा भाई मेरे लिए सम्मान की मिसाल है, कृपया उसकी गरिमा को बनाए रखें।”

विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से श्रद्धांजलि

एसआरएम यूनिवर्सिटी, सोनीपत के लगभग 40 छात्र शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए करनाल स्थित उनके घर पहुंचे। छात्रों के हाथों में पुष्पचक्र और विनय की तस्वीर से सजा एक सुंदर चित्र था, जिसे उन्होंने शहीद को समर्पित किया। इस दौरान NCC से जुड़े छात्रों ने भी भाग लिया और शहीद के परिवार को ढांढस बंधाते हुए एकजुटता का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here