कुरुक्षेत्र (एकता): नशामुक्त हरियाणा बनाने के सपने को पूरा करने के लिए साइक्लोथॉन यात्रा निकाली जा रही है। हाल ही में कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में साइक्लोथॉन यात्रा पहुंची। जहां राज्यमंत्री संदीप सिंह ने 6 किलोमीटर तक साइकिल चलाई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह यात्रा करीब 19 जिलों में 1600 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद गांव बटहेड़ी में पहुंची। जहां राज्यमंत्री संदीप सिंह, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया सहित कई अधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक यात्रा में सैकड़ों लोगों पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। बता दें कि यहां पर स्कूल की तरफ से बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करके प्रस्तुतियां भी दी गई।
राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सितंबर से करनाल से हरियाणा प्रदेश को नशामुक्त करने का संदेश देने के लिए इस यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा कुरुक्षेत्र के लगभग सभी क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उसके बाद 22 सितंबर को लाडवा के रास्ते अंबाला की तरफ जाएगी। जहां पुलिस प्रशासन ने यात्रा के तमाम प्रबंध किए हैं।







