Home Ambala अंबाला में आवारा कुत्तों ने मचा रखा आतंक…डॉग बाइट के मामले...

अंबाला में आवारा कुत्तों ने मचा रखा आतंक…डॉग बाइट के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे

249
0
Ambala, 14 April-अंबाला में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। आलम यह है की डॉग बाइट के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। लोग इसकी शिकायत हर प्लेटफार्म पर कर चुके हैं लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात, यानि टेंडर ना होने की दुहाई देकर नगर निगम अधिकारी पीछा छुड़ा लेते हैं।
अंबाला शहर हो या छावनी इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हर गली चौक चौराहों पर कुत्तों के झुण्ड आसानी से देखे जा सकते हैं जो हर आने जाने वाले को काटने के लिए दौड़ते हैं। बस इतना ही नहीं गली महोल्लो में घूम रहे आवारा कुत्ते लोगों को बुरी तरह से काट रहे हैं। इन आवारा कुत्तों की वजह से लोगों का और ख़ास तौर से बच्चों का घरों से निकलना दुशवार हो चूका है। अंबाला छावनी के अस्पताल में कुत्ते के काटने के बाद टीका लगवाने आये व्यक्ति ने अपनी आपबीती सुनाई।अंबाला शहर और छावनी के गली महल्लों में कुत्तों ने लोगों का जीना दुशवार किया हुआ है। ये कुत्ते जहाँ हर आने जाने वाले को काट रहे हैं. वहीं लोगों के वाहनों की छतो पर बैठकर उनके वाहनों को भी नुक्सान पहुंचा रहे हैं। लिहाजा हर आम आदमी इन आवारा कुत्तों से परेशान है। अंबाला छावनी नागरिक हॉस्पिटल में कुत्तों के काटे जाने के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं और वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भी मानते हैं की कुत्तों के काटे हुए जख़्मी लोगों की संख्या उनके पास बढ़ती जा रही है, लेकिन उनको रोकने पर जिला प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।अंबाला में वास्तव में कुत्तों ने चौतरफ़ा आतंक मचा रखा है, लेकिन इसको रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाये जा रहे। इसको लेकर ज़ब हमने अंबाला छावनी नगर परिषद के सचिव राजेश से बात की तो उन्होंने हमेशा की तरह रटा रटाया. जवाब दे दिया की वह कई बारी टेंडर लगा चुके हैं, लेकिन कोई टेंडर नहीं उठता जिसके कारण कोई कार्यवाई नहीं हो पा रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here