Ambala,11 April-बढ़ती गर्मी के बीच अक्सर बिजली के अघोषित कट भी बढ़ जाते है और लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार अंबाला बिजली विभाग इन अघोषित कटो और ब्रेकडाउन को लेकर पहले ही तैयारी में है, एक्स्ट्रा ट्रांसफॉमर्स लगाए जा रहे है तो दूसरी तरफ 100 से अधिक ट्रांसफॉर्मर्स पर एक्स्ट्रा लोड बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
100 से अधिक ट्रांसफॉर्मर्स पर एक्स्ट्रा लोड बढ़ाने का काम किया जा रहा
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में बिजली की खपत भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है बढ़ती हुई इस बिजली खपत के बीच आम जनता कई बार परेशान हो जाती है कि लंबे बिजली के कट लगते हैं लेकिन इस बार अंबाला का बिजली विभाग पहले से ही तैयारी कर रहा है और घोषित बिजली कट न लगने का भी दावा कर रहा.है दरअसल गर्मियां शुरू होते ही एसी फ्रिज जैसे कहीं उपकरणों का इस्तेमाल भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है जिसकी वजह से बिजली का लोड भी बढ़ जाता है और अघोषित कट लगते हैं या फिर कई बार ब्रेकडाउन हो जाता है इस बार विभाग इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए पहले से ही तैयार है और इन सभी के लिए सॉल्यूशन ढूंढने में लगा हुआ है एक तरफ जहां लोड बढ़ाया जा रहा है तो दूसरी तरफ अगर कोई भी ट्रांसफार्मर खराब होता है तो उसकी जगह पर मिनी ट्रांसफार्मर लगाकर कार्य को टेंपरेरी रूप से चलने का काम किया जाएगा। ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला बिजली विभाग के XEN सुखबीर ने बताया कि गर्मियों को लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार है और एक्स्ट्रा ट्रांसफॉमर्स अरेंज किया जा रहे हैं इसके साथ-साथ 100 से ज्यादा ऐसे ट्रांसफार्मर है जिन पर लोड को बढ़ाया भी जा रहा है।






