Home Haryana समर न्यूज हरियाणा की खबर का असर…मंडी प्रशासन आया हरकत में, एक्सपायर्ड...

समर न्यूज हरियाणा की खबर का असर…मंडी प्रशासन आया हरकत में, एक्सपायर्ड दवाइयों के लिए सैंपल

141
0
करनाल, 4 अप्रैल– एक दिन पहले करनाल अनाज मंडी परिसर में फैली गंदगी में मेडिकल एक्सपायरी वेस्ट को डाला गया था और उसको आग भी लगाई गई। इस पूरे मामले से मंडी प्रशासन अनजान था। जिसको मीडिया द्वारा उनके संज्ञान में डाला गया कि अवैध तरीके से मंडी परिसर में डाली गई एक्सपायर्ड दवाएं हवा-मिट्टी में जहर घोल रही हैं। जिसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने भी इस पर एक्शन लेने की बात कही।
मंडी प्रशासन आया हरकत में:
 समर न्यूज हरियाणा ने इस मामले को लेकर खबर को प्रमुखता से दिखाया गया तो नींद में सोया मंडी प्रशासन हरकत में आ गया। मंडी प्रशासन से सुपरवाइजर सतवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही इस पर कार्यवाही शुरू की गई है। जिस जगह मेडिकल एक्सपायरी फेंकी गई है उन दवाइयों के सैंपल लिए गए है। ड्रग विभाग के सहयोग से उन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि भविष्य में अन्य कोई भी यहां पर इस प्रकार की हरकत ना कर सके।उन्होंने बताया कि खुले में बायो मेडिकल वेस्ट डालना गैर कानूनी है। लोग स्वच्छता के मिशन में सहयोग करें।
वहीं सफाई कर्मचारी संदीप ने बताया कि मंडी प्रशासन द्वारा यहां पर सफाई करने के आदेश मिले थे। पूरी अनाज मंडी के परिसर की गंदगी इकट्ठा कर  यहां डाली जाती है जो बाद में यहां से उठा ली जाती है। लेकिन इस कूड़े में एक्सपायरी दवाइयां भारी मात्रा में फेंकी गई है जो की गैर कानूनी है।इस प्रकार खुले में मेडिकल वेस्ट को नहीं फेंकना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here