Home Haryana कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में चैत्र चौदस मेले का हुआ शुभारंभ.. प्रशासन...

कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में चैत्र चौदस मेले का हुआ शुभारंभ.. प्रशासन ने की तैयारियां चप्पे

252
0
कुरुक्षेत्र, 27 मार्च-कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में 27 से 29 मार्च 2025 तक लगने वाले चैत्र चौदस मेले के लिए श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो चुका है। हर वर्ष चैत्र चौदस मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंच कर पूजा अर्चना करवाते हैं।
चप्पे पर होगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था
पिहोवा एसडीएम कपिल शर्मा के अनुसार यह मेला विश्व स्तर का मेला होता है तथा एकादशी से लेकर अमावस्या तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचते हैं।  चैत्र चौदस मेला 27 से 29 मार्च 2025 तक लेकिन सरस्वती तट पर लोगों का आवागमन पहले ही शुरू हो जाता है। ऐसे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करके तथा शहर के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिकता से सुदृढ़ किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here