कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कैथल के ढांड कस्बे में रात को भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के आवास पर अचानक से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे. इस दौरान भाजपा जिला प्रधान ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पुष्प गुच्छ देकर व शाल भेंट कर सम्मानित किया.पत्रकार वार्ता के दौरान नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर कहा कि ये हरियाणा में सरकार आने के सपने देखते हैं, हरियाणा में कांग्रेस सरकार आ रही है यह बात उन्होंने 2019 के चुनाव में भी बोली थी , 2014 के चुनाव में भी बोली थी, परंतु जब भी ये सत्ता के अंदर आए हैं भ्रष्टाचार बडी गती से बढ़ा है,लोगों को लाईन में खडे होना पड़ा है , लोगों को प्रताड़ित होना पड़ा है ,
परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है विकास बड़ा तेजी से बढ़ा है.
कांग्रेस के पास ना कार्यकर्ता ना नेता
वहीं मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि अभय सिंह चौटाला कहते हैं कि कुरुक्षेत्र लोकसभा में भाजपा का गणित बिगड़ने आया हूं तो नायब सैनी ने कहा पिछली बार जब यह चुनाव लड़े थे तो जमानत भी नहीं बची थी. वही एक सवाल के जवाब में विपक्ष पर भी नायब सैनी चुटकी लेते नजर. उन्होंने कहा विपक्ष को ही चिंता हो रही है भाजपा के कैंडिडेट की बीजेपी में कैंडिडेट की कमी नही है, बीजेपी तो चयन करती है किसको देंगे किसको नही देंगे , परंतु कार्यकर्ता ही यहां सबसे बड़ी पूंजी है , विपक्ष के पास तो ना कार्यकर्ता है ना नेता है इस प्रकार का घमंडिया गठबंधन इकट्ठा हुआ जो एक दूसरे को गाली भी देते हैं और गले भी लगते हैं.
अनिल विज की नाराजगी के सवाल पर दिया ये जवाब
अनिल विज के बारे में जब सीएम से सवाल किया गया की अनिल विज नाराज चल रहे हैं , तो उन्होंने ने कहा के विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं उनका हमें आशीर्वाद पहले भी था अब भी है , विज साहब हमारे आदरणीय नेता है और उनके पास में जाऊंगा भी और चाय भी पी के आऊंगा जब भी मुझे समय मिलेगा, क्योंकि उनका हम समय हम मार्गदर्शन लेंगे.







