Home Haryana हौसले को सलाम, तिरंगा लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए पैदल निकले...

हौसले को सलाम, तिरंगा लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए पैदल निकले हरियाणा के कृष्ण कुमार

217
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): कहते हैं कि जब मन में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो इंसान के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। ऐसा ही कुछ यमुनानगर के गांव खेड़की ब्राह्मण के कृष्ण कुमार सैनी ने करने की ठानी। कृष्ण सैनी ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत नारे के साथ देश के नागरिकों में देशप्रेम की भावना जागृत करने और भारत की एकता एवं संप्रभुता को बनाए रखने के मकसद से 5 जनवरी को कन्याकुमारी महात्मा गांधी स्मारक से कश्मीर की पदयात्रा के लिए वे निकले हैं। पदयात्रा 12 राज्यों होते हुए 3700 किमी. का सफर तय करेगी। आज लगभग तीन हजार किलोमीटर का सफर तय करने के बाद वो अंबाला पहुंचा, जहां उसका स्वागत किया गया। उसने कहा कि भारत दुनिया में सबसे श्रेष्ठ है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह अपनी गौरवशाली परंपराओं व वैभवशाली इतिहास को लेकर आगे बढ़ रहा है लेकिन पड़ोसी देशों को ये रास नहीं आ रहा। कृष्ण कुमार ने कहा कि मैं उनको बताना चाहता हूं कि भारत किसी से डरने वाला नहीं। उसने कहा कि ये मेरी यात्रा कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराने की है और अगर  प्रधानमंत्री जी चाहेंगे तो हम ये झंडा लाहौर में फहराकर आएंगे। इससे पहले भी उन्होंने तीन रिकॉर्ड बनाएं हैं। उन्होंने दूसरे युवाओं को भी संदेश देते हुए कहा कि समय बहुत बलवान है और जब भी समय मिले तो उसका फायदा उठाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here