Home Haryana भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से की चुनाव पर चर्चा… बनाई...

भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से की चुनाव पर चर्चा… बनाई रणनीति

161
0
गुरुग्राम ,13 सितम्बर – हरियाणा विधानसभा चुनावो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा ने गुरुकमल कार्यालय में पार्टी से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की। बैठक में पूर्व साँसद सुधा यादव ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें चुनाव के दौरान पार्टी की नीतियों को आम जनता के बीच पहुचाने का कार्य सौपा।
 पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इसलिए हर कार्यकर्ता को यह सोच कर मैदान में उतरना होगा जैसे यह चुनाव उसका अपना ही है। आम जनता के बीच सरकार की नीतियों को पहचाना हर कार्यकर्ता का काम है। प्रदेश में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। इस लिए चुनाव मैदान में भाजपा के जो प्रत्याशी है उनका प्रचार करे और प्रदेश में कमल खिलाने के लिए जुट जाए। इस मौके पर गुरुग्राम से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी के संगठन की बैठक में उन्हें जो जिम्मेवारी दी जाएगी वह उसे पूरा करेंगे। यह चुनाव कार्यकर्ताओ का चुनाव है। भाजपा सरकार ने पिछले दस साल में विकास की गति को थमने नही दिया है। जितना विकास गुरुग्राम का पिछले दस सालों में हुआ है उतना विकास पहले कभी नही हुआ। अब जनता को तय करना है कि गुरुग्राम का विकास थमने न पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here