Home Crime गोवा में फेरे लेकर नई नवेली डॉक्टर पत्नी को एयरपोर्ट पर छोड़...

गोवा में फेरे लेकर नई नवेली डॉक्टर पत्नी को एयरपोर्ट पर छोड़ भागा दूल्हा, वजह जानकर रह उड़ जाएंगे होश

283
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि पेशे से डॉक्टर लड़की की शादी मेट्रोमोनियल साइट पर बायोडाटा देखकर की थी। लेकिन यह शादी उन्हें भारी पड़ गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार दूल्हा गोवा में फेरे लेकर नई नवेली डॉक्टर पत्नी को एयरपोर्ट पर छोड़ भाग गया। वजह ये थी कि उन्होंने दहेज में बीएमडब्ल्यू कार और कुछ केस की डिमांड की थी। जो पूरी न होने पर वह फरार हो गया। बता दें कि हिसार के रहने वाले पेशे से डॉक्टर दंपति हैं, जिनका बेटा नेपाल की यूनिवर्सिटी में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा है।

अबीर के माता-पिता ने मैट्रिमोनियल साइट पर फरीदाबाद की रहने वाली पेशे से डॉक्टर लड़की का बायोडाटा देखा और लड़की के माता-पिता से अपने लड़के के लिए शादी की बात की।26 जनवरी 2023 को शादी की तारीख तय हुई। पीड़ित लड़की के पिता का आरोप है कि शादी के ठीक पहले अबीर के माता-पिता ने 2500000 रुपए की मांग रख दी। इसके बाद दूल्हे ने लड़की वालों के खर्चे पर गोवा में एक महंगे होटल में शादी रखवाई। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फेरे होने के बाद अबीर के माता-पिता ने बीएमडब्ल्यू कार की मांग की।

शादी स्थल के संचालकों ने उन्हें शादी फंक्शन की रकम ना चुकाने की ऐवज में बंदी बना लिया। जैसे-तैसे उन्होंने अपने रिस्तेदारों से रुपए मंगवा कर शादी स्थल की रकम भरी। वहीं दूसरी ओर अबीर भले ही उनकी बेटी को विदा करवा कर ले गया लेकिन वो गोवा एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के बाद छोड़ गया। फिलहाल पीड़ित दुल्हन की शिकायत फरीदाबाद के सेक्टर 8 थाने में दर्ज कराई है, जहां पर पुलिस आरोपी के खिलाफ दहेज मारपीट अप्राकृतिक यौन शोषण व अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here