Home Haryana अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…. राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में लगाए गए श्रीमद्...

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…. राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में लगाए गए श्रीमद् भागवत गीता के 18 अध्याय

157
0
कुरुक्षेत्र : गुरदीप गुजराल ( TSN)- अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई है ।प्रदर्शनी में श्रीमद् भागवत गीता के 18 अध्याय को प्रदर्शित किया गया है और भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भी प्रदर्शनी में लगाई गई है ।
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का  विधिवत रूप से कल देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया था। कुरुक्षेत्र सूचना जनसंपर्क अधिकारी  डॉ नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में श्रीमद् भागवत गीता के 18 अध्याय को प्रदर्शित किया गया है। और भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भी प्रदर्शनी में लगाई गई है। वहीं केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं हैं उन सभी को भी प्रदर्शित किया गया है, ताकि जो लोग प्रदर्शनी में पहुंचे उनको योजनाओं के बारे में भी जानकारी मिल सके और इसका लाभ उठा सके। डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि हर रोज लाखों की संख्या में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पर्यटक पहुंच रहे हैं और जो देश के कोने-कोने से शिल्पकार पहुंचे है,  उनकी  शिल्प कलाओं को भी बखूबी लोग पसंद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here