Home Haryana प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान बोले- पिछली बार कोटे से दिया था टिकट...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान बोले- पिछली बार कोटे से दिया था टिकट इस बार सर्वे करवाएंगे

178
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान सिंह का कहना है कि 2 अप्रैल को यमुनानगर में सब का कार्यक्रम है। कौन आएगा यह तो 2 अप्रैल को ही पता लगेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में निकट भविष्य में चुनाव है। इसे गुटबाजी में नहीं लेना चाहिए। वहीं रणदीप सुरजेवाला को लेकर उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक के प्रभारी हैं वहां वह व्यस्त हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि हमसे ज्यादा भाजपा में गुटबाजी है।

इनके एमपी अरविंद शर्मा कहते हैं मुख्यमंत्री में दिमाग नहीं है। बीजेपी के नेता राव इंद्र जीत रोज मुख्यमंत्री की आलोचना करते हैं, बीजेपी के वीरेंद्र सिंह खट्टर के खिलाफ बयान बाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी तो लोकतांत्रिक पार्टी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ब्लॉक, जिला कांग्रेश, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी गठित करने को लेकर कहा कि सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, किसी भी समय लिस्ट डिक्लेअर हो सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया आने वाले चुनाव में टिकट उन्हीं लोगों को दी जाएगी जो सर्वे में आगे पाए जाएंगे, जो जीतने वाले होंगे। यमुनानगर को लेकर उन्होंने कहा कि पिछली बार टिकट कोटे से दिया गया था अब सर्वे से दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं सहित सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, अनुभव वाले लोगों को भी साथ रखा जाएगा। वही सरपंचों को लेकर उन्होंने कहा कि 2 साल तक तो सरकार ने चुनाव ही नहीं कराए। चुनाव कराए तो 20 लाख की जगह 2 लाख का विकास कार्यों का कोटा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एसडीओ और जेई के माध्यम से हरियाणा के विधायक, मंत्रियों तक कमीशन जाती रही है। पंचायती राज व्यवस्था को इस सरकार ने खत्म करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरपंच 5000 की सैलरी के बहकावे में नहीं आने वाले, आज चुनाव हो जाएं तो यह सिंगल डिजिट में निपट जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here