Home Haryana कुरुक्षेत्र में लाडवा के पशु व्यापारी को गोली मारने के मामले में...

कुरुक्षेत्र में लाडवा के पशु व्यापारी को गोली मारने के मामले में CIA ने 3 आरोपियों को पकड़ा

170
0
कुरुक्षेत्र, 8 मार्च –कुरुक्षेत्र में लाडवा के पशु व्यापारी को गोली मारने के मामले में CIA ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी देशराज ने अपनी पत्नी के व्यापारी के साथ अवैध संबंध होने के शक में उस पर गोलियां मार  दी। फिलहाल पुलिस ने यूपी के जिला सहारनपुर के नागल के आरोपी देशराज, गोली मारने वाले सचिन उर्फ सुमित निवासी आदर्श नगर हिसार व सुरेश कुमार उर्फ मुन्ना निवासी बनी कुरुक्षेत्र को 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
गेट खुलवाया और दाग दी गोली
बदरपुर की रहने वाली निर्मला के मुताबिक, 24 फरवरी को उसका पति जयप्रकाश (54) सुबह करीब 6.30 बजे घर पर चाय पी रहा था। तभी घर के बाहर गेट पर कोई जोर-जोर से अंकल-अंकल चिल्लाने लगा। जैसे ही उसके पति ने बाहर आकर गेट खोला तो स्कूटी पर बैठे 2 नकाबपोश युवकों में से 1 ने उसके पति को गोलियां मार दी। गोली लगते जयप्रकाश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
गोली मारकर आरोपी हुए फरार
वह गोली की आवाज सुनकर गेट की तरफ दौड़ी, मगर आरोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने तुरंत जयप्रकाश को अस्पताल पहुंचाया। शिकायत पर पुलिस ने थाना लाडवा में केस दर्ज कर जांच CIA-2 को सौंपी थी। CIA ने जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया। CIA ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here