कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लूट और चोरी के मामले में शामिल अवैध हथियारों सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस की पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि आरोपी पहले भी चोरी, मारपीट, अवैध हथियार रखने व लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिला पुलिस ने अवैध हथियार रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने अवैध हथियार रखने के आरोप में प्रेम सिंह पुत्र मोहन सिंह वासी सुन्दरपुर कुरुक्षेत्र व अशोक कुमार उर्फ नीरज कुमार पुत्र मदन कुमार वासी लाडवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर व 03 जिंदा रौन्द व लूट की कार बरामद करने में सफलता हासिल की।







