Home Haryana हरियाणा सरकार ने जारी किए आदेश, नूंह में 3 दिनों के लिए...

हरियाणा सरकार ने जारी किए आदेश, नूंह में 3 दिनों के लिए बंद रहेंगी Internet सेवाएं

175
0

नूंह (एकता): हरियाणा सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। नूंह जिले में 3 दिनों तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी। बता दें कि साम्प्रदायिक तनाव व सामाजिक शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार 26 फरवरी से 28 फरवरी रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं 2जी/3जी/4जी/सीडीएमए/जीपीआरएस और सभी एसएमएस सेवाओं (बल्क एसएसएम सहित, बैंकिंग व मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) तथा वॉइस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं आदि अस्थाई रूप से बंद रहेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आदेश के उल्लंघन का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here