गुरुग्राम, 17 फरवरी –मानेसर नगर निगम चुनाव के लिए किए जा रहे नामंकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी से मेयर पद के प्रत्याशी सुंदर लाल सरपंच ने अपना नामाकन दाखिल किया। नामांकन करने के बाद सुंदर लाल ने बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मानेसर नगर निगम को प्रदेश की सबसे बेहतर नगर निगम बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेंगी।
प्रत्याशी सुंदर लाल सरपंच ने कहा कि मानेसर नगर निगम बनने के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है। मानेसर के सभी 20 वार्डो में कमल खिलेगा और देश व प्रदेश के साथ ही मानेसर नगर निगम में भी भाजपा का परचम लहराएगा। मानेसर नगर निगम में 30 गांव और मल्टी स्टोरी रेजीडेंशिय एरिया आता है। दोनों ही जगह अलग अलग समस्याए है। जनता ने आशीर्वाद दिया तो वह सभी समस्याओं का समाधान करवाने के प्रयास करेंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री और गुरुग्राम के सांसद का भी साथ मिलेगा। जिससे वह मानेसर का चहुमुखी विकास करवाएंगे।







