करनाल, 7 फरवरी –हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर करनाल में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश स्तरीय अहम बैठक हुई. इस दौरान प्रदेश प्रभारी व कुरुक्षेत्र कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने बीजेपी सरकार पर नगरनिगमों में भ्र्ष्टाचार का आरोप भी लगाया.
इन चुनावों को लेकर जिला स्तरीय कमेटियों का होगा गठन
प्रदेश प्रभारी व कुरुक्षेत्र कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इन चुनावों को लेकर जिला स्तरीय कमेटियों का गठन करते हुए जिला संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस पार्टी की आज प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है।अंतिम निर्णय आला कमान का होगा। निश्चित रूप से कांग्रेस नगर निकाय चुनाव को बड़ी मजबूती से लड़ेगी।
अशोक अरोड़ा ने कहा के आज नगर निकाओं में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार फैला हुआ है,एनडीसी,प्रोपर्टी आईडी बनवाने के लिए लोगो को पैसे देने पड़ते है.परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए लोगो को परेशान होना पड़ता है। इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं इसका फैसला आज की बैठक में होगा। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के पहले आए बयान कि इन चुनावों को लेकर जिला स्तरीय कमेटियों का गठन करतेलेकिन अंतिम फैसला आज लिया जाएगा।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा के अंदर बढ़ती बेरोजगारी ,नशा ओर अपराध की तरफ युवाओं के बढ़ने का नतीजा है कि आज हरियाणा के युवा अवैध तरीकों से विदेश की तरफ पलायन कर रहे हैं। लोग रोजगार के लिए अपनी जमीन जायदाद बेचने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी सरकार का अपना निर्णय है की अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को उन्होंने डिपोर्ट किया है किन्तु जो अमेरिकी सरकार ने युवाओं को हाथ पर बांधने का तरीका अपनाया है मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। इस मामले में भारत सरकार को चाहिए था कि अमेरिकी सरकार से बातचीत करती या अपना विमान भेज कर युवाओं को अपने देश वापस लाती।







