Home Haryana अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण

अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण

157
0
कुरुक्षेत्र, 30 जनवरी ( TSN)-हरियाणा सरकार द्वारा सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण पहुंचे।अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने सरस्वती महोत्सव में सरस्वती तीर्थ पर पूजा अर्चना की। और सरस्वती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य रूप से शिरकत की।
सरकार हरियाणवी संस्कृति को बढ़ाने का कर रही है काम
 हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि मौजूदा हरियाणा सरकार हरियाणा की संस्कृति को आगे बढ़ने का लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी पर हरियाणा सरकार द्वारा बहुत काम किया गया है। और हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के द्वारा भी लगातार सरस्वती नदी पर काम किया जा रहा है। और सरस्वती नदी की देश में बहुत मान्यता है और जिस प्रकार से महाकुंभ चला हुआ है। वहां लोग स्नान करने जाते हैं उसी प्रकार से यहां भी पिहोवा में भी लोग सरस्वती नदी में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here