Home Crime अंबाला पुलिस के हाथ फिर लगी बड़ी कामयाबी, 4 किलो 180 ग्राम...

अंबाला पुलिस के हाथ फिर लगी बड़ी कामयाबी, 4 किलो 180 ग्राम चूरा-पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

209
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में नशे को खत्म करने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। इसी के चलते अंबाला पुलिस के हाथ एक और कामयाबी हाथ लगी है, जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को 4 किलो 180 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि बलदेवनागर चौंकी इंचार्ज सुरेश कुमार और उनकी टीम नारायणगढ़ मुज्जफरनगर रोड पर गश्त पर थी, जिस दौरान उन्होंने पोंजोखरा निवासी सर्वजीत को रोका और चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो 180 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। सर्वजीत पंचर लगाने का काम करता है। प्राथमिक जांच में ये सामने आया है कि सर्वजीत उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर से नशा लेकर आता था और यहां बेचता था। फिलहाल इसे कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here