Home Haryana कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हसनपुर ब्लॉक कार्यालय में घोटाले मामले पर...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हसनपुर ब्लॉक कार्यालय में घोटाले मामले पर जांच की मांग की ..भाजपा पर लगाए आरोप

167
0
पलवल, 25 जनवरी –हरियाणा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भाजपा पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उनके क्षेत्र के हसनपुर ब्लॉक कार्यालय में करीब 100 करोड का घोटाला उजागर हुआ है। जब हसनपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का यह हाल है। तो प्रदेश के बड़े-बड़े ब्लॉकों में भ्रष्टाचार का क्या हाल होगा। उदयभान ने मांग की है कि इस मामले की प्रदेश स्तर पर सीबीआई या हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान  का कहना ये 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान  ने कहा कि इससे पहले भी नगर निगम फरीदाबाद में भी 200 करोड रुपए का घोटाला उजागर हुआ था। जिस मामले में भी सरकार द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसलिए भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। कानून व्यवस्था की भी हालत दयनीय बनी हुई है। हरियाणा प्रदेश में शिक्षा का भी हाल बुरा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक हसनपुर कार्यालय में हुए 100 करोड़ का घोटाला बड़ी जांच का विषय है। जिस मामले की सीबीआई जांच भी होनी चाहिए। जिस तरह से पंचायत विभाग के डायरेक्टरेट से जो पैसे यहां भेजे जाते थे। इसके बारे में किसी पंचायत तक को नहीं पता लगा। उन पैसों का लगातार घोटाला होता रहा, सबसे ज्यादा घोटाले उसे दौरान हुए जब सरकार ने 2 साल तक पंचायत के चुनाव नहीं कराए। क्योंकि उसे समय पंचायत अस्तित्व में ही नहीं थी। इसलिए अधिकारियों की मनमर्जी उस दौरान चली और यही कारण है कि इस तरह के घोटाले अब उजागर हो रहे हैं। उदयभान ने कहा कि इसकी पूरे प्रदेश में व्यापक जांच होनी चाहिए और वह भी सीबीआई या हाईकोर्ट के किसी रिटायर्ड जज से, क्योंकि गंभीरता से जांच होने पर पूरे प्रदेश में इस तरह के मामले सामने आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here