गोहाना (एकता): देशभर में इन दिनों आई फ्लू के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। हरियाणा में भी इसके काफी केस देखे जा रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभागों ने इससे बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग की टीमें अब हरियाणा के स्कूलों में जाकर बच्चों का चेकअप कर रही है। जानकारी के मुताबिक इस साल बारिश के मौसम में आई फ्लू के मरीजों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
जानिए क्यों बरसात में फैलता है आई फ्लू?
बता दें कि बारिश के मौसम में ही इसका खतरा ज्यादा होता है। आई फ्लू गंदा पानी आसपास इकट्ठा होने से फैलता है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गोहाना में स्कूलों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आंखों की भी जांच की जा रही है।
जानिए क्या हैं Symptom
• बारिश के मौसम में अपने आस-पास गंदा पानी जमा न होने दें।
• हाथों को हर आधे घंटे बाद धोएं।
• गंदे हाथों को आंखों पर लगाने से बचे।
• आई फ्लू होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
• अगर किसी दूसरे शख्स को आई फ्लू है तो संपर्क में आने से बचे।







