यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा में डेंगू के साथ-साथ अब चिकनगुनिया ने भी अपने पैर पसारे हुए हैं। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू से प्रभावित मरीज भारी संख्या में दाखिल है। हरियाणा के अन्य जिलों की तरह यमुनानगर में भी डेंगू के मामलों में भारी वृद्धि नजर आ रही है। इस समय डेंगू के 587 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि चिकनगुनिया के सात केस सामने आए हैं। वही डेंगू से अभी तक एक की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। यहां दाखिल मरीजों को और दिक्कत ना आए इसको लेकर सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं।
मरीज को मच्छरदानी वाले बिस्तर उपलब्ध करवाए गए हैं वहीं मच्छर की रोकथाम के लिए ऑल आउट सहित अन्य प्रबंध किए गए हैं। यमुनानगर की डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुशीला सैनी ने बताया कि क्योंकि इस बार मौसम बार-बार करवट लेता रहा, ज्यादा समय तक वर्षा हुई। इसी के चलते डेंगू के मरीजों में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 5000 के लगभग सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 587 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वही डेंगू से एक ह मौत हुई है। और चिकनगुनिया के सात मामले सामने आए हैं।
डेंगू के लक्षण
मरीजों में जहां तेज बुखार होता है वही जोड़ों व हड्डियों में भारी दर्द होता है। इसके अलावा शरीर में लाल चकत्ते हो जाते हैं। कुछ मरीजों को उल्टी और पेट दर्द एवं ब्लीडिंग की भी शिकायत होती है। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि ब्लीडिंग होने पर तुरंत मरीज को नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया जाए। उन्होंने कहा कि यमुना नगर सिविल अस्पताल में 24 घंटे डेंगू के सैंपल लिए जा रहे हैं।







