Home Haryana इंडिया गठबंधन की पहली बैठक.. लोकसभा की सभी सीटें जीतने का...

इंडिया गठबंधन की पहली बैठक.. लोकसभा की सभी सीटें जीतने का दावा

123
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल जिला कार्यालय पर आज इंडिया गठबंधन की पहली बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री करन दलाल औऱ आप के जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर रावत सहित इंडिया गठबंधन के तमाम नेता शामिल हुए. इस दौरान गठबंधन के नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर ह*मला बोला और लोकसभा की 10 की 10 सीट जीतने का  दावा किया.
जब से हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस औऱ आम आदमी पार्टी का गठबंधन हुआ है, इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे है। पलवल में आज कांग्रेस के जिला कार्यालय पर हुई इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक दोनों पार्टी के नेताओं ने एक सुर में कहा कि जनता भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों से दुखी है.  ये सिर्फ धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं वोट बटोरने का काम करते हैं। अबकी बार उनके लोकसभा में पहुंचने के मनसूबे पूरे नहीं होंगे.  हरियाणा में सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी।कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भी आप प्रत्याशी की जीत होगी। आप के साथ गठबंधन से कांग्रेस को पार्टी को मजबूती मिली है, जिससे फरीदाबाद लोकसभा सीट भी गठबंधन के खाते में जाने वाली है.
राम मंदिर का भाजपा को नहीं मिलेगा  कोई फ़ायदा 
इस मौके पर आप के जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी गठबंधन जीत हासिल करेगा। बूथ स्तर पर गठबंधन मजबूत होगा। पूर्व मंत्री करन दलाल ने कहा कि राम मंदिर का भाजपा को कोई फ़ायदा नहीं मिलेगा ये
धर्म के नाम पर ढोंग करते हैं.  जनता की दुख तखलीफ़ों से इनका कोई सरोकार नहीं है। बिहार की रैली की तरह हरियाणा में भी गठबंधन की बड़ी -बड़ी रैली होंगी। जिस तरह से आप की सरकार ने दिल्ली और पंजाब में जनहित में विकास कार्य किये हैं, उनका फायदा हरियाणा में भी गठबंधन के प्रत्याशियों को मिलेगा। जिसे भी कांग्रेस पार्टी फरीदाबाद लोकसभा सीट से टिकट देगी जीत उसी की होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के घोटालों से फरीदाबाद लोकसभा की जनता परेशान है और बदलाव चाहती है।
भाजपा सरकार पर साधा जमकर निशाना 
 इस मौके पर कांग्रेस के युवा नेता देवेश चौधरी ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा वाले सिर्फ हवा- हवाई की बातें करते हैं, जमीन पर इनका विकास दिखाई नहीं देता। दोनों पार्टियों के नेता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम करें और बूथ स्तर पर गठबंधन को मजबूत किया जाए। इस चुनाव में निश्चित तौर पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here