Home Haryana शाहबाद पहुंचे बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला….कांग्रेस में जाने को...

शाहबाद पहुंचे बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला….कांग्रेस में जाने को लेकर कहा ये

143
0
कुरुक्षेत्र/शाहबाद: – हरियाणा के बिजली एवं खेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला आज शाहाबाद में पहुंचे । बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि आगे उनकी पार्टी क्या निर्णय देती है वह उस पर काम करेंगे ।
 वहीं मंत्री रणजीत सिंह चौटाला कहा कि वह कांग्रेस में नहीं जाएंगे यह पक्का है । रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की जेल की व्यवस्था उन्होंने दुरुस्त की है। जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि एक कमेटी है, जिसमें देश की सभी पार्टी के नेता हैं ।  उन्होंने हरियाणा की जेल का निरीक्षण किया था और उनके साथ में सैशन जज भी मौजूद थे,  जब वह जायजा लेने के बाद जाने लगे तो उन्होंने ऑन रिकॉर्ड रजिस्टर्ड में लिखा था कि बहुत बेहतर व्यवस्था घर से भी अच्छी व्यवस्था की गई है। उनका यह कहना अपने आप में एक बहुत बड़ा कंप्लीमेंट है। बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने राम रहीम की जमानत पर बोलते हुए कहा कि वह कोर्ट का काम है। उनका काम कैदी सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा की जमानत हर कैदी का अधिकार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here