Home Haryana जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे पर टोल टैक्स लागू, वाहन चालकों को झटका

जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे पर टोल टैक्स लागू, वाहन चालकों को झटका

285
0

हरियाणा  | हरियाणा में वाहन चालकों को एक बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, जींद से सोनीपत के बीच बने ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे यानी 352 A पर अब टोल टैक्स लागू कर दिया गया है। हरियाणा और पंजाब के कई वाहन चालक रोजाना इस हाइवे से होते हुए दिल्ली की ओर यात्रा करते हैं।

सूत्रों के अनुसार, ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर हल्के वाहनों जैसे कार और जीप के लिए एकतरफा टोल 65 रुपये और दोनों तरफ का टोल 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

यह हाईवे चार साल पहले जींद से सोनीपत के बीच बनाया जाना शुरू हुआ था। इसकी कुल लंबाई 80 किलोमीटर है और इसके निर्माण में लगभग 799 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। हालांकि, इसका निर्माण कार्य कोविड के कारण बीच में रुक गया था, जिससे इसका समापन नवंबर 2023 तक होने का लक्ष्य बढ़कर मार्च 2024 कर दिया गया था। अब तक इस हाइवे पर कोई टोल शुल्क नहीं लिया जा रहा था, लेकिन अब टोल टैक्स की शुरुआत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here