हिसार, 24 दिसंबर-— केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में आपत्तिजनक व अपमान जनक बयान देने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग के नेतृत्व में किया व जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। कांग्रेस पार्टी द्वारा अमित शाह का पुतला जलाया किया। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समानता, न्याय, संविधान के निर्माता व लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है. जबकि गृह मंत्री ने संविधान पर चर्चा के दौरान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी की है। गृह मंत्री को इस तरह की बयान बाजी शोभा नहीं देती। बजरंग गर्ग ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने दलित, पिछड़ा वर्ग, गरीब, किसान व हर वर्ग को ऊंचा उठाने का काम किया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हर वर्ग के लोगों को समान अधिकार देने का काम किया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने एक वर्ग ही नहीं सभी वर्गो के दुबले, कुचले लोगों के उत्थान के लिए संविधान में प्रावधान किया है। गृह मंत्री के बयान से देश की जनता में बड़ी भारी नराजगी है। गृह मंत्री को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।







